जिले में कुल 9 नये कोरोना संक्रमित, पॉजिटिव मरीजों की संख्या केबल 172

0
123

फर्रुखाबाद:(जेएनआईब्यूरो) जनपद में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या लगभग ना के बराबर पंहुच गयी है| मंगलवार को कुल 9 मरीज संक्रमित निकले|
कोरोना रिपोर्ट में राजेपुर में बलीपट्टी रानी गाँव में 60 वर्षीय वृद्ध, सेन्ट्रल जेल चौराहा बेबर रोड निवासी 35 वर्षीय महिला, सेन्ट्रल जेल के दो बंदी, मसेनी निवासी 35 वर्षीय युवक, कमलागंज के खुदागंज निवासी 36 वर्षीय महिला, मोहम्मदाबाद के खिमसेपुर निवासी 70 वर्षीय वृद्ध कोरोना संक्रमित निकले|  जबकि दो सक्रमितों की बीते 24 घंटे में मौत हो गयी| संक्रमितों की जिले में संख्या 172 हो गयी|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें भीड़ ना लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करनें, मास्क का प्रयोग करनें की अपील आम जनता से की है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]