शारीरिक शोषण के आरोपी का शांतिभंग में चालान

0
129

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) युवती को विवाह का लालच देकर शारीरिक शोषण करनें के आरोपी का पुलिस नें शांतिभंग में चालान कर दिया| पुलिस शारीरिक शोषण के आरोप को गलत बता रही है|
कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव निवासी पीड़िता के पिता नें गाँव के ही कहा है कि उसकी पुत्री की शादी तीन वर्ष पूर्व मुहल्ला सधवाड़ा निवासी इस्लामुद्दीन मंसूरी के पुत्र मिराज के साथ उस समय तय हुई थी| पीड़िता के पिता का कहना है कि मिराज ने उसकी बेटी के साथ लगभग 3 वर्ष तक शारीरक शोषण विवाह करनें के नाम पर किया| जब मैंने कहा कि अब निकाह कर लो तो वह टालमटोले कर शादी से मना कर रहा है| इसका बड़ा भाई जावेद पुत्र इस्लामुद्दीन व इसके रिश्तेदार जो कि शादी करने से इंकार कर रहे है उनका कहना है कि मैंने अपनी बहिन की शादी में पन्द्रह लाख रूपए खर्च किए थे अगर तुम इतने दे पाओंगे तो शादी करूंगा | पुलिस नें शिकायत के आधार पर जाँच की बाद में आरोपी का शांति भंग में चालान कर दिया|
सीओ कायमगंज राजवीर गौर नें बताया कि शारीरिक शोषण करने का मामला जाँच में गलत पाया गया| युवती की माँ जबरन विवाह करानें का दबाब बनाये का प्रयास कर रही है| 

[adrotate banner="3"]

 

 

 

[adrotate banner="2"]