नाबालिक से सामूहिक दुष्कर्म में दो पर एफआईआर

0
129

फर्रुखाबाद:(मेरापुर संवाददाता) दुकान पर गयी नाबालिक बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म करनें के आरोप में पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है| पुलिस मामले की जाँच कर रही है|
थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी पीड़ित बालिका के भाई नें मुकदमा दर्ज कराया है| जिसमे कहा है कि उसकी नाबालिक बहन बीते दिन गाँव में आरोपियों हिमांशु पुत्र हरिओम व नीटू उर्फ डंपी पुत्र बदले की दुकान पर साबुन लेनें गयी थी| आरोप है तभी दोनों नें बालिका को धमकाकर दबोच लिया| दोनों नें बालिका के साथ हैबनियत की सारी हदें पार कर दी| घटना के सम्बन्ध में पुलिस नें तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ धारा  342, 376 डी, पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है|
थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार नें बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जाँच की जा रही है|

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]