आप के पूर्व जिलाध्यक्ष अतुल शर्मा का कोरोना से निधन

0
157

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला संयोजक रहे अतुल शर्मा बुधवार को कोरोना से जिन्दगी की जंग हार गये| उनके निधन की खबर आते ही उन्हें शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गयी|
दरअसल जब से जिले में आम आदमी पार्टी का संचालन शुरू हुआ लगभग तभी से अतुल शर्मा आप के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते रहे| उन्होंने आप को जिले में कद दिलानें के लिए बड़ा ही संघर्ष किया था| बीते दिनों वह जिला संरबनाये गये थे| जुझारू और मिलनसार आप नेता का बुधवार को कोरोना की चपेट में आनें से निधन हो गया| वह बीते कई दिनों से कोरोना से लड़ रहे थे| उन्होंने फर्रुखाबाद जनपद में 2012 में आम आदमी पार्टी की नींव रखी थी जिसमें आम आदमी पार्टी के मुखिया केजरीवाल भी सम्मिलित हुए थे आप के जिला मीडिया प्रभारी गौतम कश्यप नें उनकी मौत की पुष्टि की|
छठ पूजा को जिले में निभाई अहम भूमिका
जनपद में छठ पर्व को लेकर अतुल शर्मा नें पूर्वांचल विकास समिति के सदस्य बनकर अहम भूमिका अदा की| वह उस समय से छठ पूजा में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते आ रहे थे जब फतेहगढ़ के किला घाट पर छठ पूजा का आयोजन गंगा किनारे किला घाट पर किया जाता था| उनके अथक परिश्रम से आज पांचाल घाट पर जिले में चालू हुआ पर्व का अंकुर बड़ा बट वृक्ष बन कर उभरा है| आज पांचाल घाट पर बड़ी संख्या में लोग छठ पर्व में हिस्सा लेते है|

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]