ग्रामीणों को लहूलुहान करनें में नवनिर्वाचित प्रधान सहित 15 पर एफआईआर

0
158

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) चुनावी रंजिश में ग्रामीणों को लाठी-डंडो से मारपीट कर लहुलुहान करनें में नवनिर्वाचित प्रधान सहित 15 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है| पुलिस जाँच कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम गुलडिया निवासी उमेश सिंह पुत्र सीताराम ने दर्ज कराये गये मुकदमें में कहा है कि बीते 17 मई को वह गाँव में ही वीर सहाय के घर दावत खानें गये थे| उनके साथ ही मुनीम व विनोद पुत्र रामदास, छत्रपाल पुत्र लेखराज, सुरेश सिंह व विनोद कुमार पुत्र बेनी भी गये थे| उसी समय नवनिर्वाचित प्रधान अनिल कुमार और उनके समर्थक कमलेश व रामवरन पुत्र टीका, सौरभ व सतेन्द्र पुत्र मदनपाल, स्वामी दयाल , रामदेव व शिव कुमार पुत्र सुरेन्द्र पाल, राजपाल पुत्र छेदा, मनोज कुमार पुत्र कन्हैया लाल, मीनू पुत्र स्वामी दयाल, अजीत सिंह पुत्र हरीसिंह, अवनीश कुमार पुत्र हरी सिंह, कुशवीर पुत्र शीशराम व अंकित पुत्र रामदेव निवासी भावन नें यह कहकर हमला बोल दिया कि इन लोगों नें हमे वोट नही दिया बल्कि खुद उमेश चुनाव में खड़े हो गये| उन्होंने यह कहकर लाठी-डंडो से हमला बोल दिया| जिससे वह सभी लहुलहान हो गये|
पुलिस नें प्रधान अनिल सहित 15 आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 148, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया| विवेचना उपनिरीक्षक ओमपाल को सौंपी गयी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]