दहेज में बाइक नही दी तो विवाहिता को घर से निकाला, सात पर एफआईआर

0
164

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) दहेज में बाइक व 50 हजार की नकदी ना मिलने पर विवाहिता को घर मारपीट के घर से निकालने में सात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है| पुलिस जाँच कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम शेराखार गोंटिया निवासी माधुरी पत्नी शिव सिंह उर्फ रामू  पुत्री सियाराम नें थाने में दर्ज करायी गयी एफआईआर में आरोप लगाया है कि बीते 20 फरवरी 2020 को जनपद एटा के इकौरा नयागांव निवासी शिव सिंह से विवाह हुआ था| विवाह के बाद पति शिव सिंह, सास ओमवती, ससुर धर्म सिंह, जेठ अरविन्द व राजू जेठानी उमा, गौरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया| आरोप है कि दहेज में बाइक व 50 हजार ना देनें के चलते उसे 3 अप्रैल को मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया गया| जिसके बाद माधुरी नें एसपी से शिकायत की| एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया|

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]