विश्व हिन्दू परिषद के उपाध्यक्ष बने डॉ० अविनाश पाण्डेय

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP धार्मिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) काफी लम्बे समय से आरएसएस के लिए कार्य कर रहे डॉ० अविनाश पाण्डेय को विश्व हिन्दू परिषद का उपाध्यक्ष का दायित्व सौपा गया है|
आवास विकास निवासी डॉ० अविनाश पाण्डेय बीते लगभग 15 वर्षों से आरएसएस के लिए कार्य कर रहे थे| उनके पास पूर्व में नगर प्रचार प्रमुख व नगर विद्यार्थी प्रमुख का दायित्व भी रहा है| कानपुर में आहूत हुई संगठन की एक बैठक में नये पदाधिकारियों की सूची जारी हुई| जिसमे जनपद फर्रुखाबाद से अध्यक्ष मुकेश कुमार व दिनेश को मंत्री बनाया गया है| वहीं संगठन नें डॉ० अविनाश पाण्डेय को संगठन का उपाध्यक्ष बनाया है|  भाजपा मंडल महामंत्री शिवम दुबे आदि नें उनका फूल मालाओं से स्वागत किया|