बाइक से जा रहे रिटायर्ड शिक्षक के साढ़े चार लाख साफ

0
112

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) बैंक से साढ़े चार लाख रूपये निकाल कर जा रहे रिटायर्ड शिक्षक के साथ चोरों नें खेल कर दिया| उनका रुपयों से भरा झोला गायब कर दिया| पुलिस को घटना के सम्बन्ध में तहरीर मिली| पुलिस अब जाँच की औपचारिकता पूरी कर रही है|
थाना नवाबगंज के नगला इंद्र निवासी दलवीर उर्फ मुन्ना पुत्र राम स्वरूप नें  कोतवाली पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि उसने बैंक ऑफ इंडिया की मोहम्मदाबाद शाखा से साढ़े चार लाख रूपये निकाले| जिन्हें बाइक की डिग्गी में रख लिया और घर की तरफ चल दिया| तभी पीछे से किसी नें डिग्गी से रूपये गायब कर दिये| जब दलवीर को इसकी जानकारी हुई तो पैरों तले जमीन खिसक गयी|
दलवीर नें बताया कि वह सेवानिवृत शिक्षक हैं| उसने जमीन बेंची थी जिसके पैसे खाते में आये थे| शनिवार को वही पैसे लेकर घर के लिए निकला तो रूपये गायब कर दिये गये| प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार नें बताया कि तहरीर मिली है| जाँच की जा रही है| 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]