समर्पण दिवस के रूप में मनी डॉक्टर मुखर्जी की पुण्यतिथि

0
144

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गुरुवार को आवास विकास स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर प्रखर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया| जिसमे उनके चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की गयी|   जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता नें कहा कि जो समाज को बदलने के लिए जन्म लेते हैं ऐसे ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी समाज के लोगों को समर्पित कर दी। दीनदयाल उपाध्याय बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। इस महान व्यक्ति में कुशल अर्थ चिंतक, संगठन शास्त्री, शिक्षाविद, राजनीतिज्ञ, वक्ता, लेखक व पत्रकार आदि जैसी प्रतिभाएं छुपी हुई थी| जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता व डीएस राठौर नें विचार व्यक्त किये| पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया|  भाजपा जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला महामंत्री सुनील कुमार रावत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला, शिवांग रस्तोगी, अभय प्रताप सिंह, जिला मंत्री अभिषेक बाथम आदि लोग मौजूद रहे।
फर्रुखाबाद नगर पश्चिम के नगला कन्हाई के बूथ संख्या 253 पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के  आयोजन पर पश्चिम नगर अध्यक्ष विकास पाण्डेय नें टीम के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला| नगर के आधा सैकड़ा बूथों पर पुष्पांजली सभा का आयोजन हुआ| रामचंद्र वर्मा, पवन वर्मा,नगर मंत्री राकेश बाथम, मदीना बेगम, रामविलास शाक्य, दीपक पाल, हर्ष पाल,अनिता सक्सेना, परवीन बेगम आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

नगर पूर्वी के बूथ न० 282 पर भी समर्पण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ| जिसमे अध्यक्ष राजकुमार नें दीनदयाल उपाध्यय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ ही अपने विचार व्यक्त किये| नरेंद्र आर्य, विश्राम सिंह यादव, राहुल राठौर, पवन कुमार, रोहित शर्मा आदि रहे|

[adrotate banner="2"]