श्री राम मंदिर में निर्माण के लिए गुल्लक तोड़कर दिया दान

0
169

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) दो सगे भाईयों नें अपनी गुल्लक को तोड़कर कर सारा धन भगवान श्री राम के भव्य मंदिर को समर्पित कर दिया। जो चर्चा का विषय है|
फतेहगढ़ के ग्राम विजाधरपुर में बढपुर खंड की अभियान संचालन समिति के सदस्य व मंडल महामंत्री भाजपा शिवम दुबे के भांजे 12 वर्षीय चिराग उर्फ प्रणय व उसके छोटे भाई 9 वर्षीय शौर्य नें अपनी गुल्लक तोड़कर राम मंदिर निर्माण के लिए 501 दान कर दिये| समर्पण अभियान में मदद कर रहे शिवम दुबे नें श्री राम का जयकारा लगाते हुए कहा कि बच्चों को और पूरे हिदू समाज को श्री राम मंदिर के भवन निर्माण के लिए अधिक से अधिक संख्या में यथा संभव दान करना चाहिए। बच्चे को आशीर्वाद दिया और कहा कि इसी तरह से दूसरे परिवारों में बच्चों को संस्कार दिए जाने चाहिए। इससे बच्चे संस्कारवान और आस्थावान बनते हैं और समाज में सम्मान पाते हैं। शरद दुबे और सीमा दुबे में साथ रही|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]