कोहरे से बढ़ी गलन, ठिठुरी सुबह

0
128

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)जिले भर में सोमवार की सुबह मौसम का मिजाज एकदम से बदल गया। गुरुवार को सुबह जिले के हालात बदले नजर आए। आसमान पर तनी कोहरे व धुंध की चादर ने परेशान कर दिया। आसमान की धुंध न छंटने से वाहनों की लाइट जलाकर सफर करना पड़ा। तापमान में अचानक गिरावट से गलन बढ़ी और लोग ठिठुरते रहे। दोपहर तक सूरज निकलने से कुछ हालात ठीक हुए| धूप निकली लेकिन गलन बरकरार रही।
दिसंबर माह के आरंभ से जारी हुई ठंड का कहर लगातार जारी है। हर दिन लोग ठंड में बढ़ोत्तरी महसूस कर रहे हैं। इसके अलावा सुबह व रात को कोहरा भी लोगों की मुश्किलों में इजाफा कर रहा है। दिन- रात चल रही शीतलहरी हाड़ कंपाने वाले ठंड को लगातार बढ़ा रही है।
गुरुवार को लोग  सुबह जब लोग उठे तो उन्हें शहर कोहरे के आगोश में डूबा दिखा। सुबह 9 बजे अत्यधिक घना कोहरा छाया हुआ था, लोगों को आसपास का कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। सूरज की रोशनी को लोग तरस गए। सुबह करीब 10 बजे बाद सूरज के दर्शन हुए। इस दौरान मौसम में खासी ठंडक ने लोगोें को ठिठुरा दिया। सुबह के समय हाइवे पर मार्गों पर वाहन चालकों को लाइट जलानी पडी।
ठंड से पशु पक्षी भी बेहाल
कड़ाके की पड़ रही ठंड से जहां आम जीवन प्रभावित है, वहीं इसका प्रतिकूल असर पशु व पक्षियों पर भी देखा जा रहा है। पशु दिन में भी ठिठुरे नजर आ रहे हैं। पक्षियों का चहचहाना भी कम दिखाई दे रहा है। 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]