फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)कादरीगेट थाना क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। हादसे में गंभीर
रूप से घायल महिला को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में
कोहराम मच गया। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाकर थाना पुलिस को सूचना दे दी।जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला मसेनी निवासी 50 वर्षीय ऊषा देवी पत्नी के संबंध में मिली जानकारी के
मुताबिक वह चांदपुर स्थित अपनी बेटी के घर गई हुई थीं। मंगलवार रात करीब 11 बजे वह बेटी के घर से पैदल अपने घर वापस लौट रही थीं।
इसी दौरान लुकला मार्ग पर एक मैरिज होम के पास तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऊषा देवी गंभीर रूप से
घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचाया गया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. प्रदीप राजपूत ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के बेटे सनी ने बताया कि उनकी मां बहन के घर से पैदल अपने घर लौट रही थीं, तभी कार ने उन्हें टक्कर मार दी। अस्पताल में मौत की पुष्टि होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



