फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) ताऊ के साथ साइकिल पर बैठकर दवा लेनें जा रही छात्रा को तेज रफ्तार ट्रक नें कुचल दिया| जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गयी| पुलिस नें ट्रक व चालक दोनों कब्जे ले लिये|
थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम बरखिरिया निवासी 50 वर्षीय सोनेलाल अपने छोटे भाई सुभाष की 14 वर्षीय भतीजी गुनगन को साइकिल पर बैठाकर फतेहगढ़ दवा लेनें के लिए जा रहे थे| तभी अचानक सकबाई एसबीआई के निकट पीछे से आये तेज रफ्तार ट्रक नें साइकिल सबार के पीछे से टक्कर मार दी| जिससे गुनगुन की मौके पर ही मौत हो
गयी| जबकि सोनेलाल बाल-बाल बच गये|
घटना की सूचना पर कार्यवाहक कोतवाल हरीओम त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की| पुलिस नें ट्रक और उसके चालक को दबोच लिया| लेकिन घटना की भनक लगते ही 
भीड़ एकत्रित हो गयी|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


