किसान यूनियन के साथ बैठक कर जानी ‘मन की बात’

0
168

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) शासन से निर्देश जारी होते ही अफसर हरकत में आ गये| थाने में बैठक कर किसान यूनियन से उनकी मन की बात जाननें का प्रयास किया और हर सम्भव मदद का भरोसा दिया गया|
सोमवार को गांव खरगपुर में एक विद्यालय में भूपाल सिंह व थानाध्यक्ष देवेन्द्र गंगवार नें किसान यूनियन पदाधिकारियों के साथ बैठक की| जिसमे तहसीलदार ने बताया के सरकार आपके साथ है वही थानाध्यक्ष ने किसान यूनियन के पदाधिकारियों से कहा किसी भी प्रकार की समस्या है तो तत्काल थानाध्यक्ष के सीयूजी नंबर पर सम्पर्क करे| तत्काल निस्तारण किया जायेगा|
एसआई संजय मोर्य व किसान यूनियन के पदाधिकारी महेंद्र यादव ,विजय वीर यादव, विशेश्वर यादव ,मुन्नूलाल अग्निहोत्री ,अजय अग्निहोत्री प्रशांत दीक्षित ,कालेश्वर अग्निहोत्री ,राजू पांडे, श्रीधर पांडे आदि मौजूद रहे

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]