भाजपा नेता के घर फायरिंग करने में तीन सगे भाईयों सहित 17 पर एफआईआर

0
118

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीती रात भाजयुमो जिला महामंत्री अंकुर मिश्रा के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के आरोप में पुलिस नें 7 नामजद व 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहल्ला खतराना निवासी ओम प्रकाश मिश्रा नें पुलिस को तहरीर दी| जिसमे उन्होंने कहा कि बीती रात वह अपने घर के बरामदे में बैठे थे| उसी समय पता चला कि उनके पड़ोसी किरायेदार अजय दीक्षित के बच्चो से विवाद हुआ है| वह भतीजे के जाननें वाले थे| भतीजे नें घर पर बुलाकर उनको पकड़वानें का दवाव बनाया| जब भतीजे से मना कर दिया तो अजय दीक्षित नें जान से मारने की धमकी दी| जिसकी शिकायत पुलिस से की गयी|
शिकायत करने के लगभग एक घंटे बाद अजय दीक्षित के साथ उसके पुत्र अमन, हर्ष और किशन दीक्षित पंकज मिश्रा पुत्र रामप्रकाश, अमन कुशवाह पुत्र पप्पू कुशवाह, खड़ियाई निवासी प्रियांश अवस्थी व 10 अज्ञात आ गये| ओमप्रकाश मिश्रा नें बताय कि उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी| पुलिस नें आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 307, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया| पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]