बीमारी व आर्थिक तंगी से तंग दम्पत्ति नें फांसी लगाकर की आत्महत्या

0
122

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) बीमारी से तंग आकर ग्रामीण दम्पत्ति नें फांसी का फंदा डालकर मौत को गले लगा लिया| घटना की जानकारी होनें पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| घटना के पीछे आर्थिक तंगी भी मुख्य कारण बताया जा रहा है|

[adrotate banner="3"]

थाना क्षेत्र के ग्राम बमियारी निवासी 45 वर्षीय अटल बिहारी पुत्र मिश्री लाल नें घर से लगभग 200 मीटर दूर नीम के पेंड में फंसी पेंड में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| उसकी पत्नी नीरज नें घर के बरामदे में दुपट्टे से फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया| मृतक के बेटे पंकज नें बताया कि उसके माता-पिता बीमार चल रहे थे| जिससे उनका इलाज चल रहा था| आर्थिक तंगी के कारण इलाज भी ठीक से नहीं हो पा रहा था और घर में दो जून की रोटी के भी लाले थे| जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया| मृतक के एक 14 वर्षीय पुत्र पंकज और 5 वर्षीय बेटी प्रांची है|
घटना की जानकारी होनें पर उपनिरीक्षक संजय मौर्य और सुबोध यादव मौके पर पंहुचे और शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|

 

 

[adrotate banner="2"]