अखंडता के लिए लौह महिला ने दिया था अपना बलिदान

0
136

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फतेहगढ़ के भोलेपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 103वीं जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया| उनके चित्र पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिलाध्यक्ष विजय कटियार नें कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए हमारी नेता ने अपना बलिदान दे दिया। देश के विकास में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। वह लौह महिला हरित क्रांति की जनक, आधुनिक भारत की निर्माता एवं समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता व अखंडता की संरक्षक थीं|
पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंज्जय शर्मा नें कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए हमारी नेता ने अपना बलिदान दे दिया। देश के विकास में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। पूर्व प्रधानमंत्री आज भी सभी महिलाओं के लिए आदर्श हैं। उन्हें कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। उनके बताये रास्ते पर ही चलकर भारत की अखंडता को बनाया रखा जा सकता है
प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव नें कहा कि समाजवाद की अवधारणा एवं बैंकों के राष्ट्रीयकरण सहित स्व. इंदिरा गांधी द्वारा किए गए कार्यों को हम सलाम करते हैं।  परमाणु परीक्षण, पाकिस्तान का विभाजन एवं खाद्यान्न में आत्मनिर्भरता सहित उनके कार्यों ने पूरा विश्व में लोहा मनवाया है।
नगर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला, राजेन्द्र नारायण मिश्रा, राजीव सैनी, श्रीकृष्ण गौतम, अरविन्द अग्निहोत्री, कृष्ण गोपाल मिश्रा, राकेश सागर, रमेश कठेरिया आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

[adrotate banner="2"]