शहीद पुलिसकर्मियों को स्मृति दिवस पर किया याद

0
115

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद पुलिस कर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीदों के प्रति श्रद्धा निवेदित करते हुए उन्हें याद किया गया। पुलिस लाइन में एसपी ने पुलिस कर्मियों को स्मृति दिवस के बारे में जानकारी देते हुए कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प दिलाया।
फतेहगढ़ पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा ने शहीद पुलिस के जवानों को नमन कर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस जवानों द्वारा शहीद जवानों को शोक सलामी दी गई। भारतीय पुलिस बलों के जवानों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश पुलिस और अन्य राज्यों के पुलिस जवानों द्वारा किए गए उनके त्याग, बलिदान को याद कर उनके सम्मान में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पुष्प चक्र अर्पित कर उनको याद किया। एसपी ने पुलिस ने शहीद जवानों के त्याग, बलिदान पर प्रकाश डालते हुए जवानों को संयमित होकर पूर्ण अनुशासन के साथ सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन करने की सलाह दी।
इस दौरान शहर कोतवाली के तत्कालीन शहर कोतवाल राजकुमार सिंह की दबिश देने के लिए बाग लकूला गए थे। इसी दौरान चंद्र कुमार उर्फ पप्पू कोरी ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह 29 नवंबर 2014 को शहीद हुए थे| उनकी शहादत की भी पुलिस कर्मियों में चर्चा की| इसके साथ ही  लगभग 20 वर्ष पूर्व कलुआ डकैत के द्वारा कंपिल के तत्कालीन थानाध्यक्ष राजेश सिंह सहित छह उपनिरीक्षक व सिपाही शहीद हुए। इन सभी शहीदों की राइफल तथा आधुनिक असलहे कलुआ लूट ले गया। इनकी शहादत को भी याद कर हर आँख नम और सिर फर्क से उठा नजर आया|
अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप, सीओ अमृतपुर राजवीर सिंह, सीओ कायमगंज राजवीर सिंह गौड़, सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम, प्रतिसार निरिक्षक किसबर अली आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]