मॉल कर्मचारी को दबंगों नें मारपीट कर किया लहुलुहान

0
102

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) बीती देर रात एक मॉल कर्मचारी के साथ कुछ दबंगों नें मारपीट कर उसे लहुलुहान कर दिया| पूरी रात पुलिस सीमा विवाद के चलते उसका मेडिकल नही करा सकी| जिसके बाद मंगलवार दोपहर पुलिस नें पीड़ित का मेडिकल कराया|
थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम न्यामतपुर ठाकुरान निवासी मुकेश पुत्र सत्यपाल सिंह नें पुलिस को दी, जिसमे उसने बताया कि वह शहर केए रिलायंस मॉल गोल्ड विभाग में नौकरी करता है| सोमवार देर शाम को वह नौकरी खत्म कर बाइक से घर जा रहा था| उसी समय ठंडी सड़क पर पराठे की ठेली लगाने वाले दुकानदार विक्की और उसके 4-5 अज्ञात साथियों नें उसके साथ मारपीट कर दी जिससे वह लहुलहान हो गया|
घटना के बाद घूमना चौकी और आईटीआई चौकी पुलिस के बीच सीमा विवाद फंस गया| दोनों चौकी की पुलिस घटना एक-दूसरे के क्षेत्र में होनें की बात कहकर मामले को टरकाते रहे| उधर पीड़ित लहूलुहान बना रहा| मंगलवार को पीड़ित का पुलिस नें लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]