नंदी सेना प्रमुख के घर से दो झोला नोट बरामद, आईपीएल सट्टे के आरोप में भाई को दबोचा

0
115

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) आईपीएल सट्टे को लेकर नंदी सेना प्रमुख के भाई को पकड़ कर दो झोले नोट बरामद कर लिए| इस दौरान जमकर हंगामा भी हुआ|
दरअसल रायदीप चंद  निवासी नंदी सेना प्रमुख विक्रांत अवस्थी के घर पर पुलिस नें दबिश दी तो उनके घर में भाई विकास ने पेट्रोल डालकरआत्मदाह करने का प्रयास भी किया था| काफी मसक्कत के बाद पुलिस घर में दाखिल हुई| बाद में घर के भीतर मीडिया के प्रवेश पर रोंक लगा दी गयी| जिसके बाद लगभग डेढ़ घंटे तक पुलिस विक्रांत के घर में गुप्त रूप से रही| जिसके बाद पुलिस दो झोला भरकर नोट और नोट गिनने वाली मशीन लेकर निकली| पुलिस ने विक्रांत के भाई विकास अवस्थी को गिरफ्तार कर लिया| पुलिस नें 15 लाख 28 हजार 570 रूपये में आरोपी विकास की गिरफ्तारी दिखायी थी| लेकिन चर्चा का बाजार गर्म है कि पुलिस नें बड़ी मात्रा में पैसे बरामद किये लेकिन केबल 15 लाख में गिरफ्तारी दिखायी!
शहर कोतवाल वेद प्रकाश पाण्डेय नें बताया कि आरोपी विकास को 15 लाख 28 हजार की नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया है| मुकदमा दर्ज किया जा रहा है| 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]