10 हजार के ईनामी शातिर हिमांशु को पुलिस नें किया गिरफ्तार

0
225

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) हत्या के प्रयास आदि के मुकदमें में फरार चल रहे शातिर ईनामी को पुलिस नें आखिर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हो गयी|
दरअसल अंगूरीबाग निवासी शातिर कल्लू पाल का परिवारी हिमांशु पाल पुत्र अमर सिंह कल्लू की आत्महत्या के बाद चर्चा में आया| जब उसने 7 सितम्बर 2014 को यह कहते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी कि कल्लू मर गया अब उसकी जगह पर मर जाने के बाद अब वह रंगदारी टैक्स बसूल करेगे। और जो विरोध करेगा उसको जान से हाथ धोना पड़ेगा। उस दौरान तत्कालीन चौकी इंचार्ज मो० आसिफ नें हिमांशु के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था|  इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक नें हिमांशु पाल पर 10 हजार का ईनाम भी घोषित कर रखा था| शहर कोतवाली पुलिस नें हिमांशु को देवरामपुर क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार लिया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]