फर्जी अभिलेखों से नौकरी करती मिली एक और अनामिका शुक्ला, केस दर्ज

0
219

फर्रुखाबाद:(मेरापुर प्रतिनिधि) फर्जी कागजात बनाकर शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक की नौकरी पाने वाली कथित शिक्षिका के खिलाफ पुलिस नें केस दर्ज किया है| पुलिस अब पड़ताल कर रही है|
विकास खंड मोहम्मदाबाद के ग्राम पमरखिरिया में सहायक अध्यापक के तौर पर तैनात अमिता कटियार पुत्री जय प्रकाश के खिलाफ खंड शिक्षा अधिकारी मुन्ना लाल त्रिवेदी नें केस दर्ज कराया है| उन्होंने बताया कि अमिता का असली नाम आरती उर्फ सपना निवासी नगला खरा हुंमायूंपुर मैनपुरी है| जिसने विज्ञान व गणित के के अभिलेखों में कथित तौर पर फर्जीबाड़ा करके नौकरी हथिया ली|
जिसका जाँच में खुलासा हुआ है| कथित शिक्षिका अमिता उर्फ आरती के खिलाफ पुलिस नें धारा 420, 467, 468 व 471 बच्चों के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया| जाँच दारोगा मोहित मिश्रा को दी गयी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]