घर के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

0
160

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत हो गयी| पुलिस ने घर के बाहर उसकी लाश पड़ी होनें की सूचना दी| जिसके बाद कोहराम मच गया| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
कोतवाली फतेहगढ़ के रखा इंटर कालेज के सामने कठेरियन नगला निवासी 33 वर्षीय सुधीर पुत्र बलवीर सिंह कठेरिया मजदूरी करने का कार्य करता था| मृतक के छोटे भाई प्रदीप कुमार नें बताया कि देर रात लगभग 12 बजे डायल 112 की गाड़ी से निकल रहे पुलिस कर्मियों नें सुधीर को घर के बाहर सड़क किनारे पड़ा देखा तो घर आकर सूचना दी| जिसके बाद परिजन मौके पर आ गये| सुधीर को किसी अज्ञात वाहन नें टक्कर मार दी थी| जिससे उस्की मौत हो गयी|
घटना के बाद मृतक की पत्नी कुमकुम व माँ मीरादेवी का का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गयी| सोमवार को प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल और सेन्ट्रल जेल चौकी इंचार्ज जितेन्द्र चौधरी फोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने पड़ताल की| प्रदीप नें पुलिस को घटना के सम्बन्ध में  तहरीर दी| मृतक सुधीर के 6 भाई और 3 बहने थी| उसकी एक वर्ष पुत्री दिवांशी है|
चौकी इंचार्ज ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा| प्रभारी निरीक्षक नें जेएनआई को बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जायेगा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]