अपडेट: चौकी इंचार्ज और रोडबेज चालक सहित 11 और कोरोना पॉजिटिव, 166 हुआ आंकड़ा

0
132

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में कोरोना का आंकड़ा कम होनें का नाम नही ले रहा है| सोमवार देर रात आयी रिपोर्ट में एक चौकी इंचार्ज सहित 7 और कोरोना संक्रमित निकले है| दोपहर बाद चार और कोरोना पॉजिटिव आने से मंगलवार को संख्या 11 पर पंहुच गयी|
सोमवार रात आयी रिपोर्ट में शहर कोतवाली के 35 वर्षीय चौकी इंचार्ज के साथ ही यूपी रोडबेज में 32 वर्षीय चालक  कोरोना पॉजिटिव निकले है| चौकी इंचार्ज आवास विकास में अकेले किराये पर रहते है|
इसके साथ ही साथ पूर्व में कोरोना संक्रमण से मृत्यु के मुंह में गये बद्री विशाल डिग्री कालेज के पूर्व लिपिक के 18 वर्षीय पौत्र और 10 वर्षीय पौत्री भी कोरोना की चपेट में आ गये| शहर के लाल दरवाजे निवासी 40 युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है| वह कम्पाउंडर है और पूर्व में पॉजिटिव आये चिकित्सक के सम्पर्क में आने से पॉजिटिव हो गया|  इसके साथ ही साथ कायमगंज के बजरिया निवासी 57 वर्षीय महिला और 35 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव निकले है|
इसके साथ ही मंगलवार दोपहर बाद लगभग 3 बजे चार और पॉजिटिव मरीज आये है| जिसमे जनपद मैनपुरी के नगला छोटे सिंह निवासी 25 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव निकला| वह इस समय एमएच में भर्ती है| इस पॉजिटिव युवक को फर्रुखाबाद की सूची में ना जोड़ने की सूचना लखनऊ भेजी गयी है| इसके साथ ही मोहल्ला मछली टोला निवासी 25 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिला है| वह एमएसडी में भर्ती है| वह दिल्ली से लौटा था| नगर के मोहल्ला सर्वोदय नगर निवासी 34 वर्षीय महिला व कमालगंज के मेहरुपुर रावी निवासी 23 वर्षीय महिला भी कोरोना संक्रमित मिली है|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें जेएनआई न्यूज को बताया कि मंगलवार को 11 और केस पॉजिटिव आये है| अभी तक 99 मरीज ठीक हो चुके है| कुल केस 166 है| जबकि 60 सक्रिय मरीज है| अब तक 7 की मौत हो चुकी है| 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]