अतिक्रमण में टूटी मंदिर की प्रतिमाओं को सुव्यवस्थित कराने की मांग

0
143

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) फ्लाई ओवर निर्माण को लेकर ध्वस्त किये गये धार्मिक स्थल के तोड़ने के बाद उनकी खंडित प्रतिमाओं को सुव्यवस्थित कराने की मांग हिन्दू महासभा के द्वारा की गयी है|
हिन्दू महासभा के प्रदेश जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपकर मांग रखी गयी| जिसमे मांग की गयी कि ओबर ब्रिज निर्माण के चलते भोलेपुर हनुमान मन्दिर के सामने बने मन्दिर को तोड़ने के दौरान उनकी प्रतिमाओं को खंडित कर दिया गया|  संगठन ने उन्हें किसी सुरक्षित जगह पर सुव्यवस्थित कराने की मांग की गयी | इस दौरान राहुल भास्कर आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]