फर्रुखाबाद: हैदराबाद और उन्नाव की घटना के बाद से उत्तर प्रदेश पुलिस महिला सुरक्षा को लेकर और सजग होने जा रही है। जिसके चलते अब डायल 112 पर महिला पुलिस की तैनाती की गयी है| जो असुरक्षित महसूस करने वाली महिलाओं को सुरक्षित उनके घर तक पंहुचायेगी|
पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा के द्वारा तीन पीआरबी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया| जिसमे कायमगंज, फतेहगढ़, फर्रुखाबाद व कायमगंज को कुल 18 महिला कांस्टेबल दी गयीं है| रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक यदि कोई महिला सड़क पर अकेली हो, पुलिस के आपात नंबर 112 पर से सुरक्षा मांगती है तो उसे स्कार्ट करके उसके गन्तव्य तक पहुंचाया जाएगा।
पीआरवी में कुल चार पुलिस कर्मियों की तैनाती होगी। दो महिला एक पुरुष व एक चालक को तैनात किया गया है|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


