आलू के दामों में उछाल से किसानों के चेहरे खिले

0
307

फर्रुखाबाद: आलू के भाव को लेकर आहत रहने वालें किसानों के चेहरे इस सीजन में खिले हुए है। कई साल बाद ऐसा मौका आया है जब किसानों को भाव पाने के लिए भंडारण की तरफ नहीं ताकना पड़ रहा है।  रविवार को मंडी के थोक बाजार में आलू 800 सौ रूपये से 850 रूपये पैकेट बिक रहा है| इस हिसाब से लगभग 1600 रूपये कुंतल आलू की बिक्री चल रही है|
सातनपुर आलू मंडी में आलू की आबक ठीक-ठाक होनें से जंहा आढती चैन की बंशी बजा रहे है| वही किसान को अच्छे भाव मिलने से उसका कई वर्षो का घाटा सीधा हो रहा है| फ़िलहाल आलू मंडी में पैकेट के हिसाब से बिक्री किया जा रहा है|
आलू आढती विकास दुबे नें बताया कि रविवार को आलू 800 से 850 रूपये पैकेट बिक्री किया गया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]