उन्नाव रेप कांड को लेकर सपा ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

0
134

फर्रुखाबाद: उन्नाव में हुए रेप कांड के बाद रेप पीड़िता की दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो जाने के बाद समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है अखिलेश यादव ने विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन किया तो वहीं सपाइयों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देकर ज्ञापन सौंपा।सपा के पूर्व प्रवक्ता पुष्पेंद्र यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं व सपा नेताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर नारेबाजी की।  सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान प्रदेश सरकार में वर्तमान में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है।  महिलाएं सुरक्षित नहीं है। महिलाएं अपनी इज्जत बचाने के लिए आत्मदाह करने पर मजबूर हैं। सपा ने भाजपा सरकार को बर्खास्त किए जाने की मांग की और दोषियों को सख्त कार्रवाई को लेकर आवाज बुलंद की।  इसके साथ हुई एडीएम को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान रजत क्रांतिकारी, कुंवर सिंह यादव, निर्मल चंद , योगेंद्र सिंह यादव को राधारमण शुक्ला अनुराग तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, मोहित यादव, विशाल मौर्य व शिवराज सिंह आदि रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]