सरकार के खिलाफ 14 को दिल्ली में प्रदर्शन करेंगी कांग्रेस

0
186

फर्रुखाबाद: जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा आगामी 14 नवम्बर को दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी की गयी है| जिसमे जिले लगभग 5 सैकड़ा लोगों को ले  जाने का लक्ष्य है|
नगर के एक गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय कटियार नें बताया कि दिल्ली में होंने वाली भारत बचाओ रैली में भीड़ जुटाने के लिए जिले से हर विधान सभा से लगभग 100 लोगों को रैली में ले जाने का लक्ष्य रखा है| इसके साथ ही बैठक कर कांग्रेसियों ने भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण भी किया|
पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, पुन्नी शुक्ला, राकेश सागर, राजेन्द्र नारायण मिश्रा, दीपक मिश्रा, राजेश पाठक, सुरेश चन्द्र कटियार आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]