धूमधाम से होगा तुलसी-सालिगराम विवाह

0
112

फर्रुखाबाद: श्री तुलसी विवाहोत्सव मेला कमेटी की गुरुवार को संरक्षक डा.अनुपम दुबे के फतेहगढ़ स्थित आवास पर तैयारी बैठक सम्पन्न हुई|  जिसमे तुलसी -सालिगराम विवहोत्सव शोभायात्रा व तुलसी नगरिया मेला को आकर्षक बनाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया|
संरक्षक डा.अनुपम दुबे ने बताया कि ऐतिहासिक शोभायात्रा का स्वरूप इस बार नये रूप में दिखेगा| शोभायात्रा की झांकियों को भी आकर्षक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। हर वर्ग के लोगों को आयोजन में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी पदाधिकारियों को सौंपी गई है।
प्रबन्धक अनुराग दुबे (डब्बन) नें बताया कि आगामी 7 नबम्वर को तुलसी जी की बारात निकलेगी| इसके साथ ही 8 नबम्वर को बरगदिया घाट गंगा तट पर तुलसी जी के साथ सालिगराम का विवाह संपन्न होगा। 1 नबम्वर को तिलकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा| घास मंडी के निकट से शोभायात्रा शुरू होकर शहर भ्रमण करते हुए बरगदिया घाट पहुंचेगी। इस दौरान मीनाक्षी दुबे, सुनील गाँधी, नितिष सक्सेना आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]