दो पंथ के अनुयाइयों के बीच संकिसा में पथराव व नारेबाजी

0
133

फर्रुखाबाद:(संकिसा) रविवार को बौद्ध और सनातन पंथ के बीच विवाद हो जाने से माहौल गर्म हो गया| दोनों पक्षों में जमकर जबाबी नारेबाजी हुई| पथराव भी होनें लगा| सूचना मिलते ही आलाधिकारी मौके पर पंहुचे और हालात काबू किये| मौके पर बड़ी संख्या में फ़ोर्स लगा दिया गया है|
बुद्ध महोत्सव के दौरान दूसरे दिन रविवार को धम्म यात्रा के दौरान भंतेगणों की पूजा शुरू हुई| इस दौरान उत्तेजक नारेबाजी होंने से मौके पर बड़ी संख्या में एकत्रित सनातन पंथ के लोग भड़क गये| देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये| दोनों पक्षों में जबाबी पत्थरबाजी व नारेबाजी शुरू हो गयी| पथराव की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन के हाथ पैर फूल गये| तनाव की जानकारी मिलते ही एसडीएम अनिल कुमार व सीओ कायमगंज अश्वनी कुमार आदि मौके पर आ गये| अधिकारियों नें दोनों पक्षों को शांत करा दिया| पुलिस की मौजूदगी में भगवान बुद्ध व मां विसारीदेवी के जबाबी जयकारे लगते रहे|
एसडीएम सदर अनिल कुमार नें बताया कि दो पंथ के लोग आमने सामने आ गये थे और उनमें नारेबाजी होने लगी। पथराव नहीं हुआ था, किसी ने अफवाह फैला दी थी। दोनों पक्षों के सहयोग से पूजा का कार्यक्रम शांति पूर्वक संपन्न हो गया है। सीओ कायमगंज अवनीश कुमार ने भी पथराव की बात से इनकार किया है।

[adrotate banner="3"]

 

 

 

 

 

 

[adrotate banner="2"]