श्रीराम बरात की नयनाभिराम झांकियों ने मन मोहा

0
101

फर्रुखाबाद: राम बारात में मनमोहक झांकियां देख श्रोता भाव विभोर हो गये। जगह जगह झांकियों का स्वागत फूल मालाओं व आरती उतार कर किया गया। शाम होते होते लोहाई रोड से घुमना तक सड़क के दोनो तरफ राम बारात को देखने आयी भीड़ ही नजर आ रही थी। जिसे जहां जगह मिली वह वहीं से भगवान की झांकी देखने का प्रयास कर रहा था। छज्जों पर, छतों पर महिलायें एक झलक पाने के लिए बेताब दिखीं।
आदर्श रामलीला मण्डल के तत्वाधान में लोहाई रोड के भारतीय पाठशाला से निकाली गयी शोभायात्रा में शंकर पार्वती,कार्तिके, परशुराम, भगवान श्रीगणेश, भगवान श्री राम लक्ष्मण, शनिदेव, श्रीकृष्ण-राधा, दुर्गा जी, खाटूश्याम, हनुमान जी आदि की भव्य झांकियां निकाली गयीं। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बरात की मनमोहक झांकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान भारी भीड़ उमड़ी। दूल्हा बने भगवान श्रीराम व लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न के स्वरूपों पर पुष्प वर्षा कर नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। श्रीराम बरात के लिए नगर में कई स्थानों पर स्वागत द्वार बनाकर मुख्य मार्ग के दोनों ओर आकर्षक लाइटों से सजावट की गई। पूरे नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया। मुख्य मार्ग स्थित इमारतों की छतों एवं दुकानों की पटियों पर महिलाओं व बच्चों की भीड़ डेरा जमाये रही। राम विवाह शोभा यात्रा लोहाई रोड से चौक, घुमना से नीवाचुअत होते हुए पुन: चौक पक्कापुल गुदड़ी होते हुए भारतीय कालेज में सम्पन्न हुई|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

[adrotate banner="2"]