फर्रुखाबाद: बीते दिन सेन्ट्रल जेल में बंदी नें पीपल के पेंड में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी| जिसके बाद पुलिस नें उसका पोस्टमार्टम कराया था| इस घटना के सम्बन्ध में जेल डीआईजी नें बन्दियों से मिलकर उनके वयान दर्ज किये|
रविवार को सेन्ट्रल जेल में बंद बंदी जनपद उन्नाव के असोहा अनवरपुर निवासी राधेश्याम यादव पुत्र जागेश्वर नें जेल के भीतर पीपल के पेंड में लुंगी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर
ली थी| घटना की जानकारी होंने पर आई जी जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल वीपी त्रिपाठी सेन्ट्रल जेल पंहुचे| उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया| इसके बाद बंदियों के वयान दर्ज किये|
डीआईजी नें जेएनआई को बताया कि बंदियों के वयान लिए है| अभी जाँच जारी है| जल्द ही वह दोबारा आ सकते है|
डीआईजी नें सेन्ट्रल जेल पंहुच दर्ज किये बंदियों के वयान



