पर्यावरण ही नहीं मानव जीवन के लिए भी खतरा है “प्लास्टिक”

0
218

फर्रुखाबाद: नगर के बद्री विशाल महाविद्यालय में प्लास्टिक कचरा : जागरुकता एवं प्रबंधन विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे प्लास्टिक को अपने जीवन से निकाल
फेंकने का संकल्प लिया गया|
प्राचार्य डॉ० शरदचन्द्र मिश्र ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन पर जो कदम आज उठाया जा रहा है, वह पहले ही उठा लिया जाना चाहिए। अभी बहुत देर नहीं हुई है। इस लिए प्लास्टिक को अपने जीवन से निकाल फेंकने की जरूरत है|
प्रोफेसर रश्मि प्रियदर्शिनी ने कहा वैज्ञानिकों को प्लास्टिक का विकल्प खोजना होगा। कचरे में फेंकी जा रही लाखों टन प्लास्टिक का उपयोग ऐसी जगह करना होगा जहाँ यह भूमि, जल और जीवन को नुकसान न पहुंचा सके।  डॉ. एमएच सिद्दीकी, डॉ० सीडी यादव एवं डॉ० सुरेंद्र सिंह ने भी विचार व्यक्त किये| कार्यक्रम का संचालन डॉ. रंजना सिंह ने किया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]