आधुनिक युग में समाचार पढने का बेहतर साधन “बेब मीडिया”

0
177

फर्रुखाबाद: प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन के द्वितीय स्थापना दिवस पर वरिष्ठ पत्रकारों नें अपने विचार आज की पत्रकरिता पर रखे| जिसमे मुख्य वक्ता नें कहा कि आज के दौर में समाचार पढने का बेहतर साधन बेब मीडिया है| जिसके जरीके अब तत्काल सूचना आम जनता तक कोने-कोने में पंहुच जाती है| खतरे में पत्रकारिता का अस्तित्व’ आज के कार्यक्रम का मुख्य विषय था।
फ़तेहगढ़ के विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ सीडीओ डॉ० राजेन्द्र पैंसिया नें पौधारोपण व दीप प्रज्वलित कर किया| इसके बाद दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार अनिल माहेश्वरी नें कहा कि बदलते दौर में मीडिया का भी स्वरूप बदल गया है| जिसके चलते समाचार जल्द से जल्द आप पढ सकते है|  जिसमे बेब मीडिया बेहतर बिकल्प बनकर उभरा है| लेकिन इससे जुड़े लोगों को अपनी जिम्मेदारी का भी ठीक से अहसास रहे| कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र पेंसिया ने पॉलीथिन का प्रयोग न करने की और इस सम्बन्ध में जागरुक करने की शपथ दिलायी।
मुख्य अतिथि डॉ० जितेन्द्र सिंह यादव नें कहा कि पत्रकारों के लिए एक प्रेस क्लब का होना निहायत जरूरी है। प्रेस क्लब होगा तो शाम को पत्रकार वहाँ बैठ सकेंगे और दिन भर की समस्याओं पर चर्चा हो सकेगी। उन्होंने कहा सभी से सहयोग लेकर प्रेस क्लब बनाने के प्रयास किये जाये|
प्रदेश महामंत्री वीके अवस्थी, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय सिंह, किशन पाल सिंह, ब्रजेश मिश्रा, देवेन्द्र शर्मा देबी, अरशद वारसी, प्रमोद सिंह प्रिंस, चन्द्रप्रकाश दीक्षित,जेएनआई के ब्यूरो प्रमुख दीपक शुक्ला, जयपाल सिंह यादव, सूर्या बाजपेयी, संजीव गंगवार आदि ने भी सम्बोधित किया। संचालन अनिल मिश्रा नें किया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]