ब्रेकिंग:बाइक से जा रहे युवक के गोली मारी

0
138

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) बाइक से जा रहे युवक को कुछ लोगों ने गोली मार दी। काफी देर घटना पर युवक लहूलुहान पड़ा रहा। जिसके बाद पँहुची पुलिस ने उसे सी एचसी में भर्ती कराया।

[adrotate banner="3"]

कोतवाली कायमगंज के ग्राम अल्लापुर निवासी राजू पुत्र मास्टर सिंह रविवार को सुबह बाइक से जा रहा था। उसी दौरान थाना शमसाबाद के ग्राम घमगमा के निकट उन्हें कुछ दबंगों ने गोली मार दी। गोली लगने से युवक लहूलुहान हो गया। उसके सीधे हाथ में गोली लगी। घटना पर घायल लगभग एक घण्टे तक पड़ा रहा।

जिसके पर सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राम बाबू मौके  पँहुचे और जांच पड़ताल के बाद उसे सीएचसी में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच की जा रही हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

[adrotate banner="2"]