भाजपाईयों नें बनायी संगठन मजबूत करने की रणनीति

0
111

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर/नवाबगंज) आगामी विधान सभा चुनाव पर भाजपा संगठन ने पुन: भगवा झंडा फहरानें की तैयारी भीतर ही भीतर तेज कर दी| जिसके चलते भाजपाईयों नें बूथ कमेटियों को मजबूत करने की रणनिति बनायी|
अमृतपुर में एक निजी विधालय में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ० भूदेव राजपूत नें सेक्टर अध्यक्षों को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया| आगामी 18 सितम्बर से 20 सितम्बर तक बूथ कमेटियों का चुनाव होगा|
बूथ कमेटियों का चुनाव सम्पन्न होंने के बाद ही सेक्टर अध्यक्षों का चुनाव कराया जायेगा|  करने की जोरदार तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए भगवा का कुनबा बढ़ाने से लेकर पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने की तैयारियां की जा रही हैं। मंडल अध्यक्ष विभनेश सिंह आदि रहे|
नवाबगंज में विधायक ने की बैठक
रविवार को अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने भाजपाइयों के साथ मंझना स्थित एक स्कूल में बैठक की और बूथ कमेटियों के गठन की रणनीति बनायी। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। इसके बाद बूथ कमेटियों के गठन के बारे में विचार विमर्श किया गया। मंडल चुनाव अधिकारी व क्षेत्रीय मंत्री युवा मोर्चा सौरभ कटियार, सह चुनाव अधिकारी नंदकिशोर कटियार, मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज, जिला मंत्री विनीत भारद्वाज, जिला मंत्री सुनील रावत साहित सभी सेक्टर चुनाव अधिकारी उपस्थित रहे।

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]