फर्रुखाबाद:(नवाबगंज) प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणपति की प्रतिमा स्थापित की गयी| जिसके बाद श्रीगणेश की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गयी| इस दौरान श्रद्धालु अबीर-गुलाल से नहाये हुए नजर आये|
थाना क्षेत्र के ग्राम मंझना में गणपति की स्थापना इस वर्ष भी की गयी थी| जिसमे झाँकी कार्यक्रम एवम सुन्दरकाण्ड पाठ भी आयोजित किया गया था| रविवार को प्रतिमा की विसर्जन विसर्जन यात्रा निकाली गयी| गणेश महोत्सव के समापन पर श्रद्धालुओं का मेला उमड़ पड़ा। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों की गूंज से विदाई यात्रा ने वातावरण को धर्ममय बना दिया। अबीर गुलाल उड़ाकर सतरंगी छटा बिखेरी गई। अतुल सिंह गंगवार,चन्द्रप्रकाश चतुर्वेदी गणेश, पंकज, अम्बुज, आलोक शुक्ला,उत्कर्ष चतुर्वेदी विनीत आदि भक्तगण रहे।।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


