जबरन मक्का का खेत जोतने पर चार के खिलाफ मुकदमा

0
176

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) मक्के की फसल जोतकर खेत पर कब्जा कर लिया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जाँच पड़ताल तेज करदी|
थाना क्षेत्र के गांव कुरार निवासी दफेदार शर्मा पुत्र लंकुश शर्मा नें बीते 2 वर्ष पहले राजेश यादव से हरजीराम कठेरिया, गुरदीप, विजय इत्यादि की जमानत पर 54 हजार रुपए ब्याज पर लिए थे। दफेदार का कहना है कि उसने राजेश को एक लाख रुपए दे दिए। लेकिन राजेश यादव, गुरदीप, विजय, हरजीराम कठेरिया इत्यादि दबंग आरोपित पीडि़त से 1 लाख रुपए और लेने की मांग कर रहे थे। पीडि़त के न दे पाने पर उक्त चारों ने पीडि़त के चार बीघे खेत में खड़ी मक्के की फसल को जोत कर खेत पर कब्जा कर लिया। इसका विरोध करने पर चारों दबंग पीडि़त को परिवार सहित जान से मार देने की धमकी दी।
पुलिस नें आरोपियों के खिलाफ 447, 506, 427 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया| मामले की जाँच दारोगा दिनेश चन्द्र यादव को जाँच सौपी गयी|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

[adrotate banner="2"]