हारे बूथों पर विशेष सदस्यता अभियान चलायेगी भाजपा

0
175

फर्रुखाबाद: भारतीय जनसंघ के संस्थापक स्वर्गीय पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन के अवसर पर संगठन पर्व सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया| जिसमे प्रत्येक बूथ पर तकरीबन 50 सदस्य बनाने की जिम्मेदारी दी गयी है| वही शर्त यह भी है कि जो कार्यकर्ता पार्टी से 50 को जोड़ेगा उसे ही सक्रिय सदस्य माना जायेगा|
नगर के मसेनी-लकूला मार्ग पर स्थित एक गेस्ट हॉउस में संगठन पर्व सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया| जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल रहें| पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का आगाज किया गया|
प्रदेश मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर संगठन पर सदस्यता अभियान का शुभारंभ आज के दिन से ही आरंभ होगा यह संगठन की सदस्यता को पर्व के रूप में मनाएंगे प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर जाकर 50-50 सदस्य बनाकर भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगे हर समाज और वर्ग की भागीदारी भारतीय जनता पार्टी में सुनिश्चित करनी है|
भाजपा जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत ने कहा कि सदस्यता अभियान को तीन श्रेणियों द्वारा चलाया जाएगा| विशेष सदस्यता अभियान कैंप, सदस्यता अभियान, सामूहिक सदस्यता अभियान के माध्यम से जनपद के प्रत्येक बूथों पर पहुंचने का कार्य किया जाएगा|
पार्टी ने तय किया है बूथों पर पार्टी को जीत हासिल नहीं हुई है उन बूथों पर विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा| इसके माध्यम से पार्टी के वरिष्ठ लोग सदस्य बनाने का कार्य करेंगे जो पार्टी कार्यकर्ता 7 दिन तक पूर्णकालिक विस्तारक के रूप में कार्य करेगा उसको 6 वर्ष का सक्रिय सदस्य माना जाएगा|टोल फ्री नंबर 89 8080 8080 पर मिस कॉल देकर सदस्य बनाया जाएगा आज से यह नंबर सदस्य बनाने के लिए आरंभ हो गया है।
सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, सांसद मुकेश राजपूत , पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, ठाकुर वीरेंद्र सिंह राठौर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश अग्रवाल आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम के दौरान मोबाइल से टोल फ्री नंबर पर मिस कॉल देकर नए सदस्य बनाए गए। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रूपेश गुप्ता ने किया।
इस कार्यक्रम के अवसर पर जिला महामंत्री प्रदीप सक्सेना, शैलेंद्र सिंह राठौर, विधायक अमर सिंह खटीक, प्रांशु दत्त द्विवेदी, दिनेश कटियार, बबिता पाठक, हिमांशु गुप्ता, संजीब गुप्ता, रामवीर सिंह चौहान, रानू दीक्षित, पंकज पाल आदि रहे| 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]