अपडेट: कनपटी में गोली मारने से घायल युवक की मौत

0
135

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर/ नगर प्रतिनिधि) घर में अकेले युवक ने कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया| उसे उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जंहा उसकी हालत गंभीर बनी हुई है| लोहिया से भी उसे रिफर कर दिया गया| मौके पर पुलिस ने पंहुच जाँच पड़ताल शुरू कर दी|देर शाम उसने दम तोड़ दिया| घटना के पीछे परिवारिक विवाद का मामले की चर्चा रही|
थाना क्षेत्र के ग्राम पिथनापुर निवासी 25 वर्षीय अभिषेक पुत्र सुरेन्द्र पाल उर्फ़ भूरे की पत्नी विनीता बीते लगभग दस दिन पूर्व अपने मायके जनपद कन्नौज के अकबरपुर चली गयी थी| शुक्रवार को अभिषेक अपनी माँ उर्मिला देवी को रिश्तेदारी में ग्राम कुबेरपुर छोड़ आया था|
दोपहर बाद घर पर बची बहन प्रिया को भी अभिषेक ने पड़ोस में भेज दिया| जिसके बाद उसने तमंचे से कनपटी पर फायरिंग कर ली| जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया| गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी भूरे मिश्रा ने डायल 100 को सूचना दी | गंभीर हालत में परिजन उसे नगर के डॉ० हरिदत्त द्विवेदी के अस्पताल में ले गये| हालत गंभीर होने पर परिजनों उसे लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे और घायल अभिषेक के मौसेरे भाई दीपक ने उसे 5:15 पर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| डॉ० कैलाश ने उसका उपचार किय| लेकिन उसकी हालत काफी गंभीर होने पर उसे रिफर कर दिया| परिजन एक निजी चिकित्सक के यंहा पंहुचे जहाँ उपचार के दौरान अभिषेक की मौत हो गयी|
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर सीओ अमृतपुर सुरेन्द्र तिवारी, थानाध्यक्ष देवेन्द्र गंगवार मौके पर पंहुचे| उन्होंने जाँच पड़ताल की| अभी गोली मारने के कारण का पता नही चला है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]