दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों में विराट कोहली

0
133

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को फोर्ब्स की 2019 में विश्व के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीटों में जगह मिली है। कोहली इस सूची में जगह बनाने वाले अकेले भारतीय एथलीट हैं। उन्हें इस सूची में 100वीं रैंक मिली है।
जारी इस सूची में बार्सिलोना और अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी पहले स्थान पर, जबकि कोहली आखिरी स्थान पर हैं। फोर्ब्स के मुताबिक कोहली ने पिछले एक वर्ष में एक अरब 59 करोड़ रुपये की कमाई की है। पिछले वर्ष कोहली 83वें स्थान पर थे, लेकिन इस वर्ष छह करोड़ 83 लाख रुपये विज्ञापन करार से ज्यादा कमाई करने के बावजूद वह सूची में 100वें स्थान पर पहुंच गए।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]