दर्जन भर सपाईयों नें मनायी चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि

0
150

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 32 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील की। वक्ताओं ने उनके जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। इस दौरान केबल लगभग दर्जन भर सपाई ही मौजूद रहे|
नगर के आवास विकास स्थित सपा के जिला कार्यलय में पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि मनायी गयी| सपा महासचिव मंदीप यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। जीवन पर्यंत उन्होंने गरीब, मजदूर और नौजवान की हिमायत की थी। किसानों के हित में उन्होंने अनेक कार्य किए हैं। चौधरी चरण सिंह ने कहा था कि किसान जब खुशहाल होगा तभी देश  तरक्की करेगा।
जिला महासचिव मंदीप यादव ने बताया कुछ दिन बाद जिला कमेटी की बैठक आयोजित होना है| जिसमे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित होनें| इस लिए जादा पदाधिकारियों को सूचना नही दी गयी|इस दौरान चन्द्रेश राजपूत, बृजेश पाल, मुजीबुल हसन, मतीन खां, अरविन्द यादव, कर्मवीर सिंह, अनुराग यादव, धीरेन्द्र कुमार व बलवीर यादव आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]