कुंए में गिरने से वृद्ध की मौत, 17 घंटे बाद निकला शव

0
114

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) बीती रात खेत से घर आ रहे वृद्ध की कुँए में गिरने से मौत हो गयी| परिजनों ने काफी खोजबीन की| लगभग 17 घंटे के बाद उसका शव बाहर निकाला जा सका|
जनपद हरदोई के हरपालपुर पिथनापुर निवासी 55 वर्षीय राजेन्द्र पुत्र लक्ष्मण सिंह राजेपुर के ग्राम कड़क्का निवासी अपनी बहन नन्ही देवी पत्नी स्वदेश के घर आया था| बीती गुरुवार की शाम वह अपने बहनोंई के खेतों की तरफ से घर लौट रहा था कि रास्ते में श्री कृष्ण पाल के खेत में बने कुँए में अँधेरा होने के चलते गिर गया|
देर शाम तक जब राजेन्द्र नही पंहुचा तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की| लेकिन रात भर खोजने के बाद भी उसका पता नही चला| शुक्रवार शाम लगभग तीन बजे राजेन्द्र का शव कुँए में पड़ा मिला| जिससे परिजनों ने बाहर निकाला और घर ले गये| परिजनों ने पुलिस को सूचना नही दी|
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें इस सम्बन्ध में कोई सूचना नही मिली | सूचना मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]