लहन कराया नष्ट, 69 लीटर कच्ची शराब पकड़ी

0
120

फर्रुखाबाद:आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार को अभियान चलाकर छापा मारा। इस दौरान वहां पर लहन कच्ची शराब पकड़ी गयी। टीम को चकमा देकर अवैध शराब बनाने में लिप्त लोग भागने में सफल हो गए।
जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम अवैध शराब पर अंकुश लगाने को लेकर सक्रिय हुई । मंगलवार को आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम तकीपुर, टिकुरियान नगला और नेकपुर चौरासी में दबिश दी|  जंहा से टीम को 500 किलो लहन मिली  मौके पर ही नष्ट किया गया| वही 69 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की|
इस दौरान औरैया के निरीक्षक बी के तिवारी ,इटावा के आबकारी निरीक्षक अमित कुमार और विचित्र कुमार के सहयोग से क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता व अमित राज रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]