देश में संचार क्रांति के जनक रहे राजीव गांधी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG. लोकसभा चुनाव 2019 सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्य तिथि श्रद्धाभाव से मनाई गई। पुण्य तिथि पर राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
कस्बे के चौराहे के निकट एक विधालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मृत्युजंय शर्मा  ने कहा कि राजीव गांधी युवाओं के मार्गदर्शक थे। उनकी दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि देश संचार क्रांति में विश्व में सर्वोच्च शिखर पर है। देश में संचार क्रांति के जनक रहे राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश के लिए बलिदान दिया और उन्होंने देश के विकास और प्रगति के लिए अनवरत कार्य किया। कांग्रेस ने सदैव आम आदमी के हितों के लिए काम किया है।
इस दौरान संगठन मंत्री ओमप्रकाश बाथम , सत्यम अग्निहोत्री, योगेश यादव व जीतू बाथम आदि लोग मौजूद रहे