फर्रुखाबाद:(कमालगंज)जिला प्रशासन ने जिन बीएलओ के हाथ में लोकतंत्र की इमारत में लगने वाली मतदाता रूपी ईंटो को बनाने की जिम्मेदारी सौपी थी उन्होंनें अपनी जिम्मेदारी किस निष्ठा के साथ निभाई इसका ताजा उदाहरण सामने आया|कस्बे की नगर पंचायत अध्यक्षता प्रीती महेश्वरी व उनके देवर का वोट मतदाता सूची से गायब कर दिया गया| उन्होंने इसकी शिकायत आलाधिकारियों से की है|
नगर पंचायत अध्यक्षता प्रीती महेश्वरी का अम्बेडकर नगर के बूथ संख्या 247 पर वोट था| उनके देवर अनूप महेश्वरी का प्रताप नगर के सहकारी संघ बूथ संख्या 249 में वोट था| लेकिन सोमबार को जब अपने मतदान करने का नम्बर आया तो पता चला की बीएलओ मंजुला यादव ने उनका मतदाता सूची से नाम ही गायब करा दिया|
जिम्मेदारी बीएलओ की है या जिम्मेदारों की यह तो अब जाँच का विषय है| जब कस्बे की पहली महिला का वोट कट सकता है तो आम जनता के वोटो पर कैसे तलवार चली होगी|प्रीती मेह्श्वरी ने जेएनआई को बताया कि इस मामले में जिलाधिकारी मोनिका रानी और निर्वाचन आयोग सड़े शिकायत की गयी है| उन्होंने कार्यवाही का भरोसा दिया है|
बड़ी खबर:कमालगंज चेयरमैन व उनके देवर का मतदाता सूची से वोट गायब
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


