बीएलओ मांग रहा था गठबंधन के लिये वोट,भाजपा नेताओं का हंगामा

0
141

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) बूथ के बाहर निर्वाचन आयोग के निर्देश किनारे कर बूथ लेबल अधिकारी (बीएलओ) पर गठबंधन के लिए मतदाताओं को वोट देंने की अपील का आरोप बीजेपी नेताओं ने लगाकर हंगामा किया|जिसके बाद बीएलओ को मौके से हटा दिया गया|
कमालगंज के सहकारी संघ के कार्यलय में बूथ संख्या 249 के बाहर बीएलओ अजय कुमार निवासी प्रताप नगर की डियूटी बूथ के बाहर लगी थी| तभी वहां भाजपा नेता शिव कुमार हलवाई आदि पंहुच गये उन्होंने बीएलओ अजय कुमार पर गठबंधन के लिए मतदाताओं को वोट करने के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया|
भाजपा नेताओं के हंगामा करने से मौके पर भीड़ लग गयी| जिससे जमकर विवाद हुआ| इसके बाद पुलिस कर्मी मौके पर आ गये और हंगामा शांत कर बीएलओ को मौके से हटा दिया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]