फर्रुखाबाद: भाजपा प्रत्याशी और सांसद मुकेश राजपूत के निजी प्रतिनिधि ने पूर्व विदेश मंत्री व कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खुर्शीद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है|बीते दिन ही सलमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था|
नगर में मित्तू कूंचा निवासी सांसद के निजी प्रतिनिधि अनूप कुमार मिश्रा ने शहर कोतवाली में दर्ज कराये गये मुकदमे में कहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खुर्शीद द्वारा मुस्लिम लोगों को प्रभावित करने के लिए जान-बूझकर सीएम योगी का खुद को बाप कहा| जिससे सीएम योगी का सामाजिक अपमान किया | सलमान के वयान से यदि कोई विवाद होता है तो जिम्मेदारी खुद सलमान खुर्शीद की जिम्मेदारी होगी|पुलिस को न्यूज पेपर की कटिंग व वीडियो भी उपलब्ध कराया है| पुलिस ने 153-A,298,171-G व 125 के तहत मुकदमा दर्ज किया है|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


