जनता कहिन-14 भाजपा प्रत्याशी सड़े आलू का बोरा, वोट मोदी को

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: भई भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी को लोग पानी पी पी कर कोस रहे है| ये रुझान फर्रुखाबाद लोकसभा के किसी एक कोने का नहीं पूरे जनपद का है| चूँकि दोनों सांसद रहे है लिहाजा जनता इनकी सांसदी का आंकलन कर रही है| गठबंधन के प्रत्याशी को अच्छा तो बताती है मगर चुनाव में जीतने पर संशय करती है| हकीकत ये है कि चुनाव खालिस जात पात पर हो रहा है| ऐसे में धुरविरोधी जाटव और यादव वोटो के मिलन को जनता सहजता से नहीं ले पा रही है| मगर इसमें मोदी का फैक्टर अलग है| सरकारी योजनाओ से लाभ पाए लोग मोदी की तारीफ भी कर रहे है मगर भाजपा प्रत्याशी की तुलना सड़े आलू के बोरा से करते है|

फर्रुखाबाद में चुनावी नैया पार लगाने को नेताजी क्या क्या जुगत नहीं कर रहे है| कोई अभिनेत्री को 40 डिग्री तापमान में गली गली वोट मांगने के लिए घुमा रहा है तो कोई बड़े नेता की सभा कराकर वोट की अपील करवा रहा है| बिना सर पैर के बयान देकर सुर्खियाँ बटोरने की जुगाड़ में नेताजी को अभी तक ग़लतफ़हमी है कि जनता अपना दिमाग नहीं लगा रही| कांग्रेस खोई जमीन को दुबारा से हरा भरा करने की कोशिश लगभग न के बराबर कर रही है| वैसे दूसरे से भटके और नाराज वोटो की संख्या भी इस बार के चुनाव में कम नहीं है| जिस पार्टी का खुद का प्रत्याशी नहीं है उसका वोटर स्वतंत्र है| वैसे भी वोटर को खुद फैसला लेने का अधिकार जो है| और वोट लेने और दिलाने में बहुत फर्क होता है| 46 प्रतिशत वोट पाने के फार्मूले पर बना गठबंधन आन्तरिक भितरघात का शिकार हो रहा है| अब एक साथ समाजवादी पार्टी और बसपा दोनों के कार्यकर्ता को एक साथ बिठा पाना मेढक को तौलने से कम नहीं है| 

मतदान की तारीख करीब आ रही है, जनता का रुख कुछ कुछ साफ़ हो रहा है| ऐसा लगता है कि सभी नेता अभी भी जीत के मुगालते में है| जनता कहिन के 14वे  एपिसोड में आम जनता का रुझान कुछ कुछ साफ नजर आनेलगा है। अब मतदान में केवल 5 दिन बचे है। 

वर्तमान सांसद मुकेश राजपूत को मिलेगा दुबारा मौका या फिर मनोज मार ले जायेंगे बाजी, सलमान खुर्शीद के फिर से सांसद बनने के कितने है चांस| शिवपाल की पार्टी प्रगतिशील गठबंधन का नगर फर्रुखाबाद में क्या है बोलबाला? सब जानिये आज के एपिडोस में- फर्रुखाबाद लोकसभा के अमृतपुर विधानसभा इलाके में अमृतपुर क्षेत्र में चुनावी हवा…

भाजपा में मोदी सब पर भारी हैं| सांसद मुकेश राजपूत और पूर्व सांसद सलमान खुर्शीद दोनों से जनता खूब नाराज है और जनता कहिन शो की विडियो रिकॉर्डिंग करते खूब खरी खोटी सुनाती है| मगर फिर भी मोदी के लिए वोट देने की बात कहती है| फिर भी जनता की बात को हूबहू आप तक पहुचाने का प्रयास किया है| अगर आप ध्यानपूर्वक सभी एपिसोड पूरे देख लेंगे तो काफी कुछ आंकलन खुद कर सकते है| फिर भी अभी 3 दिन प्रचार के बाकी है और चुनाव तो कभी कभी एक रात में बदल जाता है|

Comments are closed.